उत्तरकाशी। 5 अगस्त को खीरगंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हर्षिल-धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, ITBP, फायर सर्विस और राजस्व विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर रेस्क्यू कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
डीजीपी दीपम सेठ मातली हेलीपैड पर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने के बाद वे हर्षिल के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व मातली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की और सभी टीमों को कार्यों में और तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/अभिसूचना ए.पी. अंशुमान, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, एसडीएम वृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार सहित पुलिस-प्रशासन व ITBP के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Recent Comments