धराली-हर्षिल आपदा स्थल की ओर पैदल बढ़े फ्लड कंपनी के जवान, अतिरिक्त पुलिस बल रवाना

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आपदा प्रभावित हर्षिल और धराली क्षेत्रों में राहत, खोज एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया है।

उत्तराखंड पुलिस की फ्लड कंपनी के जवान आपदाग्रस्त मार्गों का निरीक्षण करते हुए पैदल हर्षिल और धराली की ओर बढ़ रहे हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बाधित मार्गों के बावजूद, जवान तेजी से घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि फंसे हुए लोगों की मदद की जा सके और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments