राज्यपाल से NIC उपमहानिदेशक की शिष्टाचार भेंट: उत्तराखण्ड में डिजिटल सुशासन को लेकर हुई चर्चा

देहरादून, 11 अगस्त। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) के उप महानिदेशक आई.पी.एस. सेठी ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान सेठी ने राज्यपाल को NIC द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से शासन-प्रशासन को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

राज्यपाल ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में डिजिटल तकनीकों का समुचित उपयोग सुशासन को सरल, प्रभावी और जन-सेवा के लिए अधिक सुलभ बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments