“वोट चोर, गद्दी छोड़”: कांग्रेस का देहरादून में कैंडललाइट मार्च कार्यक्रम

देहरादून। कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि यह धांधली केंद्रीय निर्वाचन आयोग की नाक के नीचे और भाजपा की मिलीभगत से हो रही है, जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली कमजोर हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस कथित षड्यंत्र का खुलासा करते हुए कहा है कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से “वोट चोरी” की जा रही है। पार्टी का दावा है कि कांग्रेस संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और जनता के सामने सच्चाई रख रही है।

धस्माना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इसी अभियान के तहत कल, 14 अगस्त 2025, शाम 6 बजे, कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विशाल “वोट चोर, गद्दी छोड़” कैंडललाइट मार्च निकाला जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) सूर्यकांत धस्माना ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि इस कैंडललाइट मार्च में अनिवार्य रूप से शामिल होकर भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा की जा रही कथित वोट चोरी के विरोध में एकजुटता का प्रदर्शन करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments