मनसा देवी मंदिर में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन-ट्रस्ट की पहल

हरिद्वार।  मां मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज और अन्य पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विकास कार्यों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाए ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को लैंडस्लाइड (भूस्खलन) रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को भी बेहतर करने के लिए कहा।
सुरक्षात्मक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर काम करने और अतिक्रमण तथा कचरा प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

ट्रस्ट द्वारा उठाए गए कदम
ट्रस्ट की तरफ से मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने और लाइन को व्यवस्थित रखने के लिए 15 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
ट्रस्ट ने यह भी निर्णय लिया है कि दान में मिली धनराशि का उचित रिकॉर्ड रखा जाएगा और अकाउंट डिपॉजिट का समय-समय पर ऑडिट किया जाएगा। लैंडस्लाइड से संबंधित छोटे और तत्काल जरूरी कार्य राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों द्वारा किए जाएंगे।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस बैठक में ट्रस्टी महंत राजगिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा, अपर जिलाधिकारी पीएस चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, ट्रेज़री ऑफिसर अजय कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाल हरिद्वार रितेश शाह, इंस्पेक्टर एसएसआई वीरेंद्र रमोला, चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी, प्रबंधन सचिन अग्रवाल, मैनेजर धीरज गिरी, पुजारी गणेश शर्मा और पंकज तिवारी भी उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments