उत्तराखंड पुलिस को मिला सम्मान: राष्ट्रपति पदक से नवाजे गए अधिकारी और कर्मचारी

देहरादून।  स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर, उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दो अधिकारियों को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” और सात अन्य को “सराहनीय सेवा के लिए पदक” प्रदान किया जाएगा।

​विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में पुलिस सेवा से पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, नारायण सिंह नपलच्याल, और फायर सर्विस से देहरादून के मुख्य अग्निशमन अधिकारी, वंश बहादुर यादव शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (Medal for Meritorious Service) पाने वाले अधिकारी निम्नलिखित हैं :
पुलिस सेवा

  • जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
  • नवीन चन्द्र सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक, देहरादून
  • प्रतिमा भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
  • सौहकार सिंह, उप निरीक्षक अभिसूचना, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, देहरादून
  • मुजीबुल हसन, आरक्षी तकनीकी, 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
    फायर सर्विस
  • पवन कुमार, फायर सर्विस चालक, देहरादून

​पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments