उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मूक-बधिर युवती से गैंगरेप, एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर,13 अगस्त (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक मूक-बधिर युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। 11 अगस्त की रात देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर युवती से 2 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में आज सुबह एनकाउंटर के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती आरोपियों से बचने के लिए भागती दिख रही है।
जहां वारदात हुई, वो इलाका जिला मुख्यालय का सबसे संवेदनशील माना जाता है। यहां से कुछ ही दूरी पर डीएम, एसपी, एडीएम और जिला जज के आवास हैं। पुलिस थाना भी केवल 20 मीटर दूर ही है। उसके बावजूद वारदात ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र में जिस चौकी के पास वारदात हुई, उसके आसपास के 3-4 सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, पीड़िता रात करीब 8 बजे अपने नाना-नानी के यहां से घर लौट रही थी। तभी युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन सुनसान खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। युवती बोल और सुन नहीं सकती है, जिसके कारण वह मदद भी नहीं मांग सकी। जब देर होने पर भी युवती घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। युवती खेत में बेसुध हालत में मिली, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने अंकुर वर्मा और हर्षित पांडे नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में और लोगों के शामिल होने की भी जांच हो रही है। एसपी विकास कुमार ने कहा, पीड़िता ने इशारों से कुछ जानकारी दी, इसके बाद विशेषज्ञों की मदद ली गई। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक का पता लगाने के बाद विशेष टीम बनाई गई। मंगलवार रात संदिग्धों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए।
परिजनों ने कहा, युवती करीब 8 बजे अपने ननिहाल से घर जा रही थी। रास्ते में युवक उसे जबरन सुनसान खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची, तो हमने तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे बाद वह एक सुनसान जगह पर खेत मे बाद बदहवास स्थिति में मिली। जब जिले के सबसे सुरक्षित इलाके में हमारी बेटी सुरक्षित नहीं है तो बाकी इलाकों का क्या होगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments