नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा की झोली में

भाजपा की दीपा दर्मवाल बनीं अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाजी मार ली, जबकि कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। मंगलवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 14 अगस्त को स्थगित किए गए परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें भाजपा की दीपा दर्मवाल ने एक वोट के अंतर से जीत हासिल की।
कुल 27 जिला पंचायत सदस्यों में से 22 ने मतदान किया। दीपा दर्मवाल को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट अवैध घोषित किया गया। इस दौरान पांच सदस्य, जिनके अपहरण के आरोप लगे थे, मतदान में हिस्सा नहीं ले सके।
उपाध्यक्ष पद के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा के बहादुर सिंह और कांग्रेस की देवकी बिष्ट को 11-11 वोट मिले। बराबरी की स्थिति में टॉस के जरिए फैसला हुआ, जिसमें देवकी बिष्ट ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष का पद हासिल किया।
यह चुनाव शुरू से ही विवादों में रहा। मतदान के दिन पांच जिला पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण के आरोपों ने तूल पकड़ा था, जिसके बाद मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई, और अब परिणाम घोषित होने के बाद भी कांग्रेस के पास हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता खुला है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments