गढ़वाल के लिए बहुप्रतीक्षित नजीबाबाद कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग दिसम्बर तक पूर्णतया आरामदायक होने जा रहा है।

देहरादून 20 अगस्त। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  महेंद्र भट्ट द्वारा सदन में उठाए अंतरांकित प्रश्न 3152 के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद से कोटद्वार तक 15.56 किलोमीटर लंबी यह सड़क पैडल शोल्डर के साथ दो लेन की बन रही है। 107.43 करोड़ की कुल लागत से बनने वाली इस सड़क का 40 फ़ीसदी कार्य अब तक पूरा हो गया है। अब विभाग का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक इस राजमार्ग निर्माण कार्य को पूर्ण कर, पूरी तरह से यातायात के लिए सुचारु किया जाए।

इसी क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि 5.95 किलोमीटर लंबा 4 लेन कोटद्वार बाईपास हाईवे भी प्रस्तावित है। जिसमें पूर्व में टेंडर भी खोला गया था लेकिन भूमि हस्तांतरण में समय अधिक लगने से इस प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। लिहाजा इस तकनीकी दिक्कत के दूर होने के बाद इस कार्य को दोबारा अलग से बोली लगाकर पूरा कराया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments