सारकोट की प्रधान प्रियंका ने गांव की मांगे गिनाई, मुख्यमंत्री ने तत्काल किया ओके

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की नवनिर्वाचित युवा प्रधान प्रियंका नेगी ने बुधवार को गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रियंका ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी प्राथमिकताएं रखते हुए कुछ मांगों पर कार्यवाही करने का अनुरोध भी किया। प्रियंका ने भराड़ीसैंण से सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। साथ ही हाल में सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रियंका ने मुख्यमंत्री से कहा कि गांव में जंगली जानवरों की वजह से खेती प्रभावित होती है। इसलिए गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की आवश्यकता है। इसके साथ गांव से जुड़ने वाले आंतरिक मार्गों की अच्छी व्यवस्था, गांव की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने, गांव के रास्तों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने गांव से सबसे निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का उन्होंने अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए कहा किउनके द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को इन सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य गांवों के लिए भी सारकोट आदर्श बनेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments