गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला का शानदार आयोजन

देहरादून रविवार को प्रथम महिला गुरमीत कौर ने महेंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। लाल परिधानों में सजी महिलाओं की सहभागिता से पूरा मैदान उत्सवमय हो उठा। गोर्खाली टोलियों ने लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं नेपाल से आए लोकगायक-लोकगायिका अस्मा बन्जाड़े और मधु परियार ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण, परिवार की एकता और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने वाला और महिलाओं में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने वाला बताया। गुरमीत कौर ने कहा कि गोर्खाली महिला समिति द्वारा पिछले 16 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन परंपराओं को जीवित रखने और विभिन्न समुदायों को एक मंच पर जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।

नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि “माताएँ और बहनें परिवार और समाज की रीढ़ हैं। उनके योगदान को केवल घर तक सीमित न रखकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।”

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments