शहीद दुर्गामल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा

धस्माना बोले – शहादत आज भी युवाओं को करती है प्रेरित

देहरादून। देश की आजादी के लिए मात्र 31 वर्ष की आयु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीद मेजर दुर्गामल की पुण्यतिथि पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मेजर दुर्गामल की शहादत आज भी युवाओं को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि दुर्गामल मात्र 18 वर्ष की आयु में गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे और बाद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अपने साहस और नेतृत्व कौशल से मेजर के पद तक पहुंचे। अंग्रेज सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर 25 अगस्त 1944 को लालकिले में फांसी पर चढ़ा दिया। डोईवाला (देहरादून) में जन्मे दुर्गामल ने अपने बलिदान से उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया।

प्रदेश कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत ने कहा कि दुर्गामल गोरखा जाति का गौरव थे और आजाद हिंद फौज के पहले गोरखा सैनिक थे जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर गोरखा प्रकोष्ठ के विजय शाही, राजीव थापा, पिया थापा, सावित्री थापा, राज गुरुंग, गरिमा माहरा दसौनी, प्रदीप डोभाल, गोपाल छेत्री, धीरज थापा, सदन थापा, अमर प्रधान, राजेश थापा, मनोज थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट और आनंद सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments