मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और मजबूत बनाया जाए। जरूरत के हिसाब से इसमें नए पद भी बनाए जाएं।
ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड के लिए उठाए गए कदम
धामी ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ – 1933 का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए ताकि लोग इस पर शिकायत कर सकें। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण और दूसरे संबंधित विभागों को मिलकर कार्यशालाएं आयोजित करने और ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करके उस पर काम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने खासतौर पर कहा कि राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि दूसरे राज्यों से ड्रग्स की सप्लाई उत्तराखंड में न हो। ड्रग्स तस्करी में शामिल पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने की कोशिश की जाए।
पुलिस को दिए अन्य निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
स्वदेशी को बढ़ावा देने के निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। इस दिशा में प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए शहरी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन, ए.पी. अंशुमान, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments