सरकारी राशन दुकानदारों को  11 महीने के लांभाश भुगतान नहीं मिलने पर मंत्री नाराज

देहरादून(आरएनएस)।  ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों ने 11 महीने के लाभांश भुगतान को लेकर मंत्री रेखा आर्य और खाद्य आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने सप्लाई हो रहे नमक की गुणवत्ता घटिया होने और दाल की मांग नहीं होने की शिकायत रखी। कहा कि अगले महीने से नमक और दाल का कोटा नहीं लेंगे। देहरादून में मंगलवार को फेडरेशन ने प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी की अगुवाई में खाद्य मंत्री रेखा आर्य के सामने समस्याएं रखी। लाभांश और भाड़े के भुगतान में देरी से हो रही समस्याओं को रखा। फेडरेशन ने सप्लाई किए जा रहे सरकारी नमक की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि लोग इसे घटिया कहकर खरीद नहीं रहे हैं। कार्डधारक दाल भी उनकी दुकानों से नहीं खरीद रहे हैं। उन्होंने नमक और दाल की सप्लाई बंद करने की भी मांग रखी। मंत्री रेखा आर्य ने लाभांश भुगतान में देरी को लेकर खाद्य आयुक्त चंद्रेश यादव को फोन कर नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता करने को कहा। फिर खाद्य आयुक्त चंद्रेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। उन्होंने केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय से राज्य खाद्य विभाग को भेजी गई धनराशि को जल्द मंजूरी दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन किए। कहा कि दो-तीन दिन में अनुमोदन मिलने पर पांच सितंबर तक भुगतान कर दिया जाएगा। बताया कि आगे हर महीने लाभांश का भुगतान सीधे खाते में करने की व्यवस्था की जा रही है। ई-पॉश मशीन से कांटे हटाने को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा में हुए आदेशों की प्रति सौंपी। इसे लेकर उच्चाधिकारियों की बैठक कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त पीएस पांगती, फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, अध्यक्ष देहरादून दिनेश चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा, पौड़ी जिलाध्यक्ष धर्मानंद बिजलवाण, सुदर्शन बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments