देहरादून(आरएनएस)। भिलाडू पंप हाउस स्थित एक मकान के पीछे बना बाथरूम व पुश्ता ढह गया है। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया। स्थानीय सभासद रणवीर कंडारी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने निरीक्षण किया है। मसूरी कैंपटी रोड पर भिलाडू पंप हाउस स्थित एक पुश्ता ढहने से मकान का बाथरूम पूरी तरह से ढह गया। वहीं मकान को भी खतरा पैदा हो गया। स्थानीय सभासद रणवीर कंडारी ने बताया कि अगर बारिश अधिक होती है तो मकान को भी खतरा पैदा हो सकता है। यह मकान जगत सिंह का है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाय। सूचना पर प्रशासन की ओर से गोंविद नेगी मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना की जानकारी एसडीएम को दी,ताकि शीघ्र मुआवजा मिल सके। दूसरी ओर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज से लगा रोड का पुश्ता बारिश के चलते लगातार गिर रहा है व पुश्ते के उपरी भाग में भी दरारें आ गई है जो देर रात को और भी ज्यादा गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पुश्ता गिरा उस समय रोड की दीवार वाली साइड में ना तो दोपहिया वाहन खड़े थे और ना ही कोई व्यक्ति खड़ा था। लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार देर रात को लंढौर बाजार में सनातन धर्म मंदिर के निकट सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज से लगा रोड का पुश्ता ढह गया जिसकी सूचना नगर प्रशासन, नगर पालिका व छावनी परिषद को दी गयी है। सूचना के बाद प्रशासन वह छावनी परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे साथ ही पुश्ते से सटा पेड़ भी गिरने की कगार पर है जिसकी लापिंग की जा रही है। दुकानदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि दो दिनों से लगातार पुश्ता रहा है जिससे वहां पर खतरा बना हुआ है साथी एक बड़ा पेड़ भी पुश्ते के ऊपर है जिसकी लापिंग की रही हैl

Recent Comments