“शिकायत मिली दोपहर 12 बजे, कार्रवाई हो गई 2 बजे

डीएम देहरादून की कार्यशैली बनी जनता के लिए मिसाल

देहरादून। देहरादून जिला प्रशासन अब पूरी तरह त्वरित एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जनता की शिकायत पर घंटों-घंटों इंतजार और महीनों तक फाइलों में दबे रहने वाले दौर को खत्म करते हुए अब प्रशासन ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने आम लोगों का विश्वास और मजबूत कर दिया है।

सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के जनता दर्शन में कुल्हाल क्षेत्र से आए शिकायतकर्ताओं ने जानकारी दी कि शक्ति नहर किनारे सिंचाई विभाग की कालोनी की भूमि, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बल्लुपुर–पोंटा हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित किया है, पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

शिकायत दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी के संज्ञान में आई। डीएम ने तुरंत ही तहसीलदार विकासनगर को मौके पर कार्रवाई करने और आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सिर्फ दो घंटे में ध्वस्तीकरण!
जहां आमतौर पर ऐसी शिकायतों को लंबा खींचा जाता है, वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसे ‘तत्काल कार्रवाई’ की श्रेणी में लेते हुए जनता दर्शन के दौरान ही टीम को रवाना कर दिया।
परिणाम यह रहा कि महज दो घंटे बाद यानी 2 बजे तक जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

शिकायतकर्ताओं ने भी राहत की सांस लेते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि पहली बार उन्होंने देखा कि उनकी शिकायत पर इतना त्वरित एक्शन हुआ है।

जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश
डीएम सविन बंसल ने कहा –
“सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और कब्जे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलते ही तत्काल जांच हो और यदि कब्जा पाया जाता है तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तुरंत की जाए।”

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सरकारी जमीन को हर हाल में अवैध कब्जों से मुक्त कराएं।

न्याय , शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रवर्तन – प्रशासन का नया चेहरा
देहरादून जिला प्रशासन अब केवल कागजी आदेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर प्रवर्तन कार्यवाही तक हर क्षेत्र में सक्रियता से काम कर रहा है। कुल्हाल अतिक्रमण मामले में हुई त्वरित कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन अब जनता के विश्वास पर खरा उतरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments