केदारनाथ की तर्ज पर हो धराली का पुनर्निर्माण: हरीश

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली को पुनस्र्पिपि करने के लिए सरकार को ठोस योजना तैयार करनी होगी। कहा कि वर्ष 2012-13 में दैवीय आपदा के कारण केदारनाथ धाम व उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में भारी क्षति हुई थी। लेकिन ठोस निर्माण कार्य के चलते आज दोनों क्षेत्र सुरक्षित हैं। कहा कि धराली को भी केदारनाथ धाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार करनी होगी। ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और उनका जीवन पुनः पटरी पर आ सके। मंगलवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गत पांच अगस्त को खीर गंगा के ऊफान पर आने से धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां पानी के साथ आये सैलाब से ग्रामीणों के खेत, खलियान, पुस्तैनी मकान सहित होटल, होमस्टे व सेब के बगीचों को तबाह कर दिया। वहीं आज भी कई लोग मलबे में दबे हैं। शवों को निकालने के लिए सरकार के बड़ी मशीनों की एयरलिफ्टिंग कर सर्च करना होगा। कहा कि आपदा से यहां कृषि एवं होटल-होम स्टे संचालकों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके लिए सरकार को बैंकों से लिए गए उनके ऋण को माफ कर लोगों के रोजगार को पुनः स्थापित करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की जरूरत है। कहा वर्ष 2014 में तत्कालीन सारकार ने खतरे की जद में आने वाले गांव का सर्वे कराया था। जिसमें 234 गांव पाए गए, इनमें धराली भी शामिल था। लेकिन आज फिर कुछ नए सिरे से अन्य गांव भी अपदा के दायरे में हैं। कहा कि उत्तरकाशी से 35 किमी. दूर स्थित भटवाड़ी बाजार व उसके आसपास के गांव भी खरते की जद में हैं। जहां पर सरकार को ठोस रणनीति के तहत सुरक्षात्मक कदम उठाने होंगे। उन्होंने कह कि हर्षिल घाटी में सेब की नगदी फसल पकने को तैयार है।कुछ दिन बाद फसल टूटने वाली है। काश्तकारों को नुकसान उठाना पड़े और सेब की निकाली सुचारू रूप से चले इस पर जिला प्रशासन व सरकार को विशेष ध्यान देना होगा। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष राणा,विजेन्द्र नौटियाल, घनानंद नौटियाल, कनक पाल परमार, शीशपाल पोखरियाल, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर, पवित्रा राणा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments