भारी बारिश से पंजाब के 7 जिलों में बाढ़, पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद, 90 ट्रेनें प्रभावित

चंडीगढ़ ,26 अगस्त (आरएनएस)।  पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिस कारण रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
वहीं, भारी वर्षा के कारण पठानकोट में चक्की पुल को नुकसान हुआ है। ब्यास नदी पर बने इस पुल के नीचे से मिट्टी धंसने के कारण रेलवे की जम्मू डिविजन ने जम्मू-जालंधर रेल ट्रैक को बंद कर दिया है। इस कारण करीब 90 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ ट्रेनों को पठानकोट-अमृतसर, जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है। फिलहाल रेलवे ने चक्की पुल से ट्रेनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी है।
पंजाब में 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। स्थिति गंभीर होते देख जालंधर, कपूरथला, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों के साथ-साथ अमृतसर के अजनाला और रईया ब्लॉक के स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। वहीं फाजिल्का के बाढ़ग्रस्त 20 गांवों के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुल्तानपुर लोधी के गांव अहली कलां में ब्यास नदी के धुसी बांध में दरार आ गई। जिल कारण किसानों की फसलें तबाह हो गई है, लोगों के घरों में भी पानी आ गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments