हरक सिंह रावत का दावा : प्रधानमंत्री आवास योजना में 500 करोड का घोटाला

आवास योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप, सरकार घिरी

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राज्य में करोड़ों का घोटाला हुआ है।

हरक सिंह ने कहा कि ऊधमसिंहनगर जिले में भाजपा विधायक के बहनोई को साढ़े छह करोड़ रुपये में करीब 250 करोड़ की कीमती सरकारी जमीन दे दी गई। आरोप लगाया गया कि गरीबों को मकान देने की योजना के तहत यहां अमीरों की कोठियां खड़ी हो रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जब वह उत्तराखंड के चालांगांव में एक प्रोजेक्ट देखने पहुंचे तो पाया कि वहां गरीबों के लिए बनीं आवासीय योजनाओं की आड़ में आलीशान मकान खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि जो पैसा इस योजना के तहत जरूरतमंदों को मिलना चाहिए, वही अमीरों के पास जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर यह पैसा गरीब मजदूरों और भूमिहीनों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री आवास योजना का सरासर दुरुपयोग बताया और आरोप लगाया कि इससे राज्य में 500 करोड़ रुपये का घोटाला हो चुका है।

हरक सिंह ने कहा कि आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंड के हालात को देखते हुए, केंद्र और राज्य सरकार को इस तरह की गड़बड़ियों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना था कि यह मामला केवल आर्थिक हेराफेरी का ही नहीं बल्कि सामाजिक अन्याय का भी है, क्योंकि गरीबों को राहत देने की बजाय उन्हें ठगा जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments