चंडीगढ़ ,08 सितंबर (आरएनएस)। पंजाब के कई जिलों में आई बाढ़ ने लोगों की फसलें, मकान सबकुछ तबाह कर दिया है। वहीं, इस हालात में जहां पालीवुड इंडस्ट्री ने मदद के हाथ बढ़ाए तो वहीं दूसरी तरफ बालीवुड से भी मदद की गई है। अब, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिगबॉस में पंजाब में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई और मदद की अपील की।
सलमान खान ने कहा कि पंजाब हमेशा जरूरतमंदों की मदद करता रहा है, लेकिन आज खुद एक विकट परिस्थिति में है, इसलिए आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। सलमान खान ने बताया कि पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही मची है। किसानों के घर बह गए हैं और कई घर गिर गए हैं, जिससे उन लोगों के पास रहने की जगह नहीं बची, जबकि ये वही किसान हैं जो हमारे लिए खाना उगाते हैं। सलमान खान ने कहा कि यह कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि यह कौम लंगर और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद के लिए प्रसिद्ध है। सैकड़ों सालों तक इस कौम ने लोगों को खाना बांटा है, किसी को निराश नहीं किया और भूखे पेट वापस नहीं भेजा। सलमान ने कहा कि अब हमारी बारी है, हमें भी अपना योगदान देना चाहिए। पंजाब के कई सिंगर पहले ही मदद कर चुके हैं, और हम लोग भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता की कोशिश कर रहे हैं।
सलमान खान ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की मदद की अपील, कहा- ये कौम कभी किसी को भूखा नहीं लौटाती, अब हमारी बारी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments