आपदा राहत के लिए बोलेरो महिंद्रा कैंपर का शुभारंभ

देहरादून। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (सलाहकार समिति) के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने आज जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, देहरादून में दुर्गम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को सशक्त बनाने हेतु क्रय किए गए बोलेरो महिंद्रा कैंपर 4×4 वाहन का उद्घाटन किया।

दुर्गम क्षेत्रों में राहत कार्यों को मिलेगा बल
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा यह विशेष वाहन खरीदा गया है, जो कठिन भू-भागों में आपदा से संबंधित कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह वाहन विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में राहत-बचाव अभियानों की गति और पहुंच को बेहतर बनाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.के. मिश्रा ने वाहन की चाबी प्राप्त की। उन्होंने इसे जनपद के आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस आधुनिक वाहन के जुड़ने से जनपद देहरादून की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी राहत पहुंचाना संभव हो सकेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments