दिव्य प्रेम मिशन में ‘परिवार मिलन’ का आयोजन

हरिद्वार: दिव्य प्रेम मिशन सेवा संस्थान में आयोजित ‘परिवार मिलन’ कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
अपने संबोधन में सुनील सैनी ने कहा कि परिवार का मतलब है आपस में प्रेम और समझ के साथ रहना, एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताब के काले अक्षरों में ही भविष्य की रोशनी छिपी है। उन्होंने गुरु के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान असंभव है और उनका आशीर्वाद जीवन को सही राह दिखाता है।

कार्यक्रम में दिव्य प्रेम मिशन की सराहना करते हुए सैनी ने कहा कि यह संस्था कुष्ठ रोगियों और विद्यार्थियों की सेवा जैसे सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने संस्था के संस्थापक आशीष भैया जी का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
इस अवसर पर उमाशंकर पांडे, अंकुर अग्रवाल, राजेंद्र पांडे, हेमंत गुप्ता, भारत भूषण, शिवकुमार, रवींद्र गोयल, इंदु शर्मा, राजेंद्र कोटी और गगन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments