देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा जारी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत गौकशी एवं अवैध पशु कटान में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां की गई हैं।
कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में गौकशी एवं अवैध पशु कटान में शामिल छह आदतन अपराधियों – सलमान उर्फ मुल्ला, मुजम्मिल, अमीर उर्फ आमिर उर्फ लालू, रैंचौ उर्फ शाहबान, शादाब उर्फ फोती और उस्मान उर्फ कालु – के खिलाग गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला और रैंचौ उर्फ शाहबान को खुशहालपुर, सहसपुर से गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गौकशी और अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। अभियुक्त पूर्व में भी ऐसे मामलों में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं आपराधिक इतिहास:
1. सलमान उर्फ मुल्ला (पिता: इकराम), निवासी: खुशहालपुर, सहसपुर, देहरादून
2. रैंचो उर्फ शहबान उर्फ शाहबान (पिता: इकरार), निवासी: खुशहालपुर, सहसपुर, देहरादून
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे: प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक विवेक राठी, उपनिरीक्षक कविंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल विकास त्यागी।

Recent Comments