17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “विशेष सेवा पखवाड़ा”- नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली (एजेंसी) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य मंत्री राजेश नागर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश और केंद्र से जुड़े 7-8 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। धान की प्रोक्योरमेंट पर विशेष वार्ता हुई और राज्य के लिए आवंटित 15 लाख मैट्रिक टन स्पेस को बढ़ाकर 30 लाख मैट्रिक टन कर दिया गया है। खरीफ की फसलों के उठान को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी हरियाणा दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तीन नए क्रिमिनल लॉ लागू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 3 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में इन कानूनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका उद्घाटन खुद अमित शाह करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने विशेष योजना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में “विशेष सेवा पखवाड़ा” आयोजित होगा। इसमें महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जांच, ब्लड डोनेशन और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों से स्वस्थ महिला और सशक्त परिवार के लक्ष्य को आगे बढ़ाया ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments