ब्राह्मण महासभा ने अतृप्त आत्माओं के लिए किया तर्पण, श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड द्वारा अज्ञात, अतृप्त एवं अकाल मृत्यु को प्राप्त हुई आत्माओं की मुक्ति एवं शांति के लिए आज यहाँ एक विशेष तर्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगठन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंचायती मंदिर दर्शन, लाल चौक घंटाघर पर आयोजित किया गया। शर्मा ने कहा कि संगठन का यह प्रयास है कि ऐसी आत्माएं जो किसी कारणवश तृप्त नहीं हो पाई हैं, उन्हें मुक्ति मिल सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी पितृपक्ष के दौरान भी इसी तरह का अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

इस धार्मिक विधि का संचालन पंडित शशि वल्लभ शास्त्री, पंडित अनिल जोशी और पंडित विजेंद्र प्रसाद ममगाई ने किया।

इस अवसर पर पंडित उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, पंडित मनोज कुमार शर्मा, पंडित पियूष गॉड, पंडित संदीप धूलिया, लालचंद शर्मा, विधायक राजकुमार, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, सुनील अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बंगा, चमन लाल और प्रदीप बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments