पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को पांच संगठन सड़क पर उतरे

देहरादून(आरएनएस)।  पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच और यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर उक्रांद समेत पांच संगठनों ने रैली निकाली। बुधवार को विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शहीद स्थल पर एकत्र हुए। शहीद स्थल के जुलूस के रूप में प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय पहुंचे।इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की। सभी ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसांई, सीपीएम के सचिव अनंत आकाश, उक्रान्द की केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, लताफत हुसैन, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रवक्ता चिन्तन सकलानी, आयूपी महामंत्री बालेश बबानिया, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डंडरियाल आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments