अंत्योदय के संकल्प को समर्पित श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री धामी ने दी दीनदयाल उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल पार्क, देहरादून स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने उपाध्याय के विचारों को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताते हुए कहा कि अंत्योदय का संकल्प सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवनभर समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनकी शिक्षाएं आज भी जनसेवा के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments