
देहरादून। केएफसी प्लस चना? अगर आप सोच रहे हैं कि इसका क्या मतलब है, तो तैयार हो जाइए एक सरप्राइज के लिए। यह 2025 का ऐसा ट्विस्ट है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। पेश है केएफसी का नया प्रोटीन पैटी बर्गर-चटपटा चना। भारत का पहला चना बर्गर, जिसकी कीमत है सिर्फ 69 रुपए। यह चना पैटी से बना है और इसमें भारतीय मसालों का खास तड़का लगाया गया है। इस नए मेन्यू की खासियत है खस्ता सुनहरी प्रोटीन पैटी, जिस पर डाली गई है करारी प्याज़, क्रीमी खट्टा-मीठा सॉस, एगलेस मेयोनेज़ और एक हेल्दी सीड वाला बन।
केएफसी के नए लॉन्च को लेकर उत्साहित अपर्णा भावल, सीएमओ, केएफसी इंडिया और पार्टनर कंट्रीज़ ने बताया कि, हमारे हर काम के पीछे सबसे अहम ग्राहक होता है, और आज का ग्राहक सब कुछ चाहता है। ऐसा खाना जो लाजवाब स्वाद वाला हो, इंस्टा-योग्य हो और साथ ही हेल्दी भी हो। यही सब हमारा नया चटपटा चना बर्गर लेकर आया है। यह भारत का पहला चना बर्गर है, जो मिलेगा सिर्फ 69 रुपए में। एक ऐसा ऑफर जिसकी उम्मीद किसी ने केएफसी से नहीं की थी और न ही ऐसी कीमत की कल्पना की थी। चटपटा चना बर्गर प्रोटीन पैटी से बना है, बेहद करारा है और यकीनन यह सबसे बड़े चिकन लवर्स को भी पसंद आएगा। हमें पता है कि ‘केएफसी में वेज’ सुनना थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन चटपटा चना बर्गर का एक ही निवाला आपको तुरंत समझा देगा कि यह हमारे मेन्यू में क्यों शामिल है। हमें पूरा भरोसा है कि यह हमारे केएफसी फैंस को सरप्राइज और खुश करेगा, और साथ ही उन लोगों के दिलों को भी जीत लेगा जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे केएफसी में एक स्वादिष्ट वेज बर्गर खाने आएंगे।
चटपटा चना बर्गर केएफसी की मेन्यू में नए बदलाव लाने की सोच को दिखाता है, ताकि ग्राहकों को स्वाद के साथ-साथ हेल्दी विकल्प भी मिलें और वो भी बिना उस लाजवाब स्वाद से समझौता किए जिसके लिए केएफसी मशहूर है। आज के ग्राहक स्वाद और न्यूट्रिशन का संतुलन चाहते हैं, और चटपटा चना बर्गर उसी का जवाब है। एक प्रोटीन पैटी बर्गर जो भरपूर स्वाद से भरा हुआ है।
शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही पसंद वाले लोग केएफसी में बिना चिंता किए फिंगर लिकिन’ गुड खाना खा सकते हैं। सभी शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन अलग-अलग तैयार किए जाते हैं। तेल, बर्तन से लेकर सामग्री तक सब कुछ अलग रखा जाता है। शाकाहारी सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारी हरे एप्रन पहनते हैं, जबकि मांसाहारी सेक्शन में काम करने वाले लाल एप्रन पहनते हैं।

Recent Comments