लखनऊ (आरएनएस)। राज बब्बर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से नौजवानों की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। जहां इनकी सरकार है, वहां युवा सड़कों पर हैं। ये लोग जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में नौजवानों का बुरा हाल है और वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार इन लोगों को सुन नहीं रही है, जिसकी वजह से युवाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
वोट चोरी पर बब्बर ने कहा कि आप लोगों ने भी देखा है कि कई जगहों पर वोट चोरी के सबूत भी मिले हैं। सबूत देखने के बाद कोई भी वोट चोरी की बात को नकार नहीं सकता है। वोट चोरी कई तरीकों से की जा रही है।
कांग्रेस पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि लोकतंत्र में गुटबाजी पार्टियों को मजबूत करती है। उन्होंने याद दिलाया कि जब से कांग्रेस पार्टी बनी है, तब से ही गुट हैं। पहले इन्हें नरम दल और गरम दल के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि यह गुटबाजी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।
हालांकि उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय नेतृत्व और उनके फैसलों की बात आती है तो कोई गुटबाजी नहीं होती।
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला के बयान पर राज बब्बर ने कहा कि हर पार्टी के हर नेता को बोलने का अधिकार है, लेकिन यह जनता तय करेगी कौन सत्ता में और कौन बाहर रहेगा। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव पर राज बब्बर ने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। युवा सड़कों पर आ रहे हैं, इससे बेकार दिन और क्या आएंगे?
भाजपा की नीतियों से नौजवानों की उम्मीदें हो रही खत्म : राज बब्बर
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments