भिकियासैण (अल्मोड़ा)।उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के कमजोर नेतृत्व के चलते पार्टी के रानीखेत विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी नन्दन सिंह विष्ट के साथ ही जिला कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश लखचौरा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर उत्तराखंड क्रांतिदल का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ यूकेडी नेता तुला सिंह तड़ियाल ने दोनो लोगो का फूल मालाओ से स्वागत किया।आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी नन्दन सिंह बिष्ट का कहना है कि, उन्होंने आम आदमी पार्टी केजरीवाल जी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कि थी, लेकिन आज प्रदेश में पार्टी नेतृत्व विहीन हो गई है, जिसके चलते उन्होंने प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांतिदल की सदस्यता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रहण की। उनका कहना है कि, दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने समय- समय पर उत्तराखंड देवभूमि की भोली-भाली जनता को अलग- अलग रास्तो से चाहे खनन माफिया , पेपर लीक, भर्ती घोटाला व अन्य सिर्फ अपने सगे संबंधियों को फायदा पहुंचाकर भोली जनता को ठगने का काम किया है। आज आलम यह है कि जगह-जगह प्रदेश की जनता को अपने हक-हकूब के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है,आज जनता भली -भांति जान चुकी है,कि प्रदेश की असली पार्टी कौन है। साथ ही उनका कहना है कि सिर्फ प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी ही उत्तराखंड की जनता के सपनों को पूरा करने का कार्य कर सकती हैं, जिसके लिए 2027 के चुनाव के लिए जनता ने अपना मन बना लिया है।
इस मौके पर उत्तराखंड क्रांतिदल के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, पार्टी शीर्ष पदाधिकारी आशुतोष नेगी, आशीष नेगी, प्रयागदत्त शर्मा, कर्नल श्री भंडारी, एडवोकेट राकेश बिष्ट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक और झटका।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments