उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व की धूम: 3 से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा ‘नए संकल्पों का सप्ताह’

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार पूरा सूबा रजत जयंती की रौनक में सराबोर होगा। 3 से 9 नवंबर तक पूरे जनपद में रजत जयंती सप्ताह नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों संग हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कहा कि यह पर्व लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव बनेगा।

डीएम ने निर्देश दिए कि रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर नारी शक्ति, सुशासन, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख विषयों पर प्रतिदिन अलग-अलग थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में जन सहभागिता बढ़ाकर रजत जयंती को एक लोकपर्व का रूप दिया जाएगा।

डीएम ने बताया कि नारी शक्ति दिवस पर स्वयं सहायता समूहों और एनआरएलएम समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सुशासन दिवस पर प्रत्येक ब्लॉक में वृहद बहुउद्देशीय शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। यूथ दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही आरबीआई की ओर से बैंकिंग सुविधाओं पर विशेष वर्कशॉप भी होगी।

उन्होंने कहा कि नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर जनजागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में ‘विजन-2050’ विषय पर निबंध, गोष्ठी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments