लखनऊ (आरएनएस )। राजधानी लखनऊ की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीबीआई और ईडी अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल रूप से बंधक बनाकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी करता था। आरोपी ने हाल ही में एक व्यक्ति से इसी तरीके से 1 करोड़ 18 लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी।यह पूरा मामला 22 सितंबर 2025 का है, जब लखनऊ निवासी हीरक भट्टाचार्य को एक व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी विजय खन्ना बताया और कहा कि उनके नाम से केनरा बैंक, दिल्ली में एक फर्जी खाता खोला गया है, जिसमें धोखाधड़ी का पैसा जमा किया जा रहा है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी राहुल गुप्ता बताते हुए जांच के नाम पर लगातार व्हाट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से हीरक भट्टाचार्य से संपर्क बनाए रखा। इन ठगों ने उन्हें डराकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करवा ली।पीड़ित को फर्जी गिरफ्तारी वारंट और न्यायालय के सीज़र आदेश भेजे गए तथा यह कहा गया कि जांच गोपनीय है और इस दौरान किसी से भी संपर्क नहीं करना है। लगातार दबाव और धमकियों के चलते पीड़ित ने निर्दिष्ट खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। जब बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ, तो उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 148/2025 धारा 318(4)/319(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 66(ष्ठ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस आयुक्त लखनऊ के आदेश और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त (अपराध) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच और ट्रांजैक्शन ट्रेसिंग के जरिए आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले मिठाई बनाने और सप्लाई करने का काम करता था। कुछ माह पहले उसकी मुलाकात सीतापुर निवासी अनुराग नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे बताया कि अगर वह अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उससे जुड़ा सिम कार्ड देगा, तो उसे खाते में हुए ट्रांजैक्शन का दो प्रतिशत कमीशन मिलेगा। लालच में आकर कमलेश ने गोमतीनगर, पत्रकारपुरम स्थित इंडसइंड बैंक में खाता खुलवाया और उससे संबंधित सभी दस्तावेज अनुराग को सौंप दिए।अनुराग विदेश में बैठे साइबर ठगों से जुड़ा
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर किया डिजिटल हाउस अरेस्ट, 1 करोड़ 18 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments