देहरादून। डीपीएम हुंडई शोरूम में शनिवार को इंडिया की सबसे अवेटेड कार कहलाने वाली नई हुंडई वेन्यू का भव्य लोकार्पण किया गया। इस मौके पर शोरूम के एमडी हरीश सूरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार का अनावरण किया।
इस अवसर पर एचआर अजय गुप्ता, सीईओ अरविंद शर्मा, हुंडई से टीएसएम राहुल मालवीय, टीपीएसएम सोहन, एडमिन जयंत मिश्रा और सीआरएम दिव्या वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्री सूरी ने सभी आगंतुकों और ग्राहकों का आभार जताते हुए कार की खास विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कार बेस मॉडल से ही पुश बटन स्टार्ट जैसी सुविधा से लैस है।

नई हुंडई वेन्यू में 62.5 सेंटीमीटर का डुअल इंफोटेनमेंट सिस्टम, 60 से अधिक फीचर्स वाली ब्लूलिंक तकनीक, 360 डिग्री व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें और 16 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार अपने मुस्तैद डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के चलते देखने वालों को तुरंत आकर्षित करती है।

Recent Comments