डीएम सविन बंसल को गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने दिया ‘रियल हीरो’ का सम्मान

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल को गंगोत्री एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा ‘रियल हीरो’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। ईगास पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम को फूलमाला, शॉल, और रियल हीरो की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस सम्मान के लिए गंगोत्री एनक्लेव वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य का लोक पर्व ईगास बग्गवाल सौहार्द का पर्व है, और वे जनहित में जो भी कार्य कर रहे हैं, वह उनके आधिकारिक दायित्व का हिस्सा है।

डीएम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, और वे जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। गंगोत्री एन्कलेव वासियों ने डीएम के इस कदम की सराहना की और उनकी व्यस्तताओं के बीच आए बिना न रह पाने वाली भावनाओं का आदर व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिलाओं ने डीएम को विशेष तरीके से दाल के पकोड़े परोसे, जो ईगास बग्वाल की परंपरा का हिस्सा है। गंगोत्री एन्कलेव वासियों ने कहा कि डीएम सविन बंसल के प्रति जनता और खासकर महिलाओं के गहरे सम्मान व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो उन्हें प्रशासन के सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत करता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments