प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों का जायजा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष पर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को ऋषिपरणा सभागार, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पार्किंग एवं अतिथियों के आवागमन के लिए मार्ग निर्धारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह सहित पेयजल, लोक निर्माण एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments