मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: बाइक खाई में गिरी, पिता की मौत

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल होकर किसी तरह बच गया। यह हादसा कोल्हुखेत के पास उस समय हुआ, जब देहरादून से मसूरी की ओर जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र देहरादून से पेंट-पुताई के काम के सिलसिले में मसूरी जा रहे थे। अचानक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों खाई में जा गिरे। सूचना पर मसूरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

राहत-बचाव दल ने गहरी खाई से शव और घायल को निकालने में कड़ी मशक्कत की। बाइक (बजाज प्लेटिना, संख्या UK07 AB 7926) खाई के तल में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। मृतक की पहचान असवाक अहमद (40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। वहीं, उनका 14 वर्षीय बेटा फैजान अहमद गंभीर रूप से घायल पाया गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र रोजाना मजदूरी के लिए मसूरी जाया करते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments