कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार वारंटी दीपक गुसांईं को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दीपक गुसांईं के खिलाफ माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी फ़ौ0 वाद संख्या-928 /2019, धारा- 138 NI एक्ट के तहत वारण्टी था। पुलिस टीम ने दिनांक 07.11.2025 को दुर्गापुरी से दीपक गुसांईं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल चौहान और कांस्टेबल आशीष बिस्ट शामिल थे।

Recent Comments