देहरादून। जोधा फिल्म्स् दिल्ली के बैनर पर निर्मित उत्तराखंड की आंचलिक फिल्म ‘घंगतोल’ का टीजर आज देहरादून के प्रेस क्लब में रिलीज किया गया। इस अवसर पर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फिल्म ‘घंगतोल’ के निर्माता हैं संजय जोशी, नीता जोशी व सुधीर धर। इस फिल्म का कुशल निर्देशन किया है उत्तराखंड सिनेमा जगत की पहली महिला डायरेक्टर व बेहतरीन अभिनेत्री सुशीला रावत ने। संगीतकार हैं उत्तराखंडी लोक व फोक के मर्मग्य संगीतकार राजेन्द्र चौहान।
फिल्म में मुख्य कलाकार हैं जितेन बिष्ट (मुम्बई), पदमेंद्र रावत, कुलदीप असवाल, सुशील पुरोहित, विकास खत्री, खुशहाल सिंह बिष्ट, पीताम्बर चौहान, अजय बिष्ट, डाॅ० दिनेश शर्मा, राकेश धस्माना, डाॅ० सतीश कालेश्वरी, गणेश रौतेला, राजेश नौगाईं, अखिलेश भट्ट, हरेंद्र रावत, उमेश बन्दूनी, रमेश परदेसी आदि।
फिल्म के बेहतरीन गीत लिखे हैं राजा बिष्ट, सुशीला रावत, डाॅ० सतीश कालेश्वरी व शिवानंद नौटियाल जी ने। इन गीतों को मधुर स्वर प्रदान किया है गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी जी, स्वर कोकिला कल्पना चौहान, रोहित चौहान , अनुराधा निराला , प्रतिक्षा बमराड़ा व विवेक नौटियाल ने।
महिला कलाकारों में सुशीला रावत, सृष्टि रावत, प्रज्ञा रावत, किरन लखेड़ा, भावना नेगी, सुमन काला, संगीता बिष्ट, अंजू भंडारी, नीलम रावत, ममता कर्नाटक, अनीता सेंडवाल, नीलम माधवाल, बबली अधिकारी, वैभवी, मुस्कान भण्डारी आदि प्रमुख हैं। बाल कलाकारों में एकाग्र कालेश्वरी, दक्ष भंडारी व यश जगवाण प्रमुख हैं।
इस फिल्म का एक आकर्षण यह भी है कि दिल्ली की देवकी रावत व उनकी टीम की 20 महिला कलाकारों ने एक खूबसूरत थड्या नृत्य किया है जिससे फिल्म में और भी निखार आ गया है। यह बहुत बड़ी कास्ट से सुसज्जित फिल्म है, जिसमें 6 महीने के बच्चे से लेकर 80 साल तक के लगभग 100 कलाकारों ने अभिनय किया है।
इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के उत्तरकाशी, भटवाड़ी से ऊपर रैथल गांव के आसपास की हसीन वादियों में की गई है, यहां की सुन्दरता ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं।
प्रेस वार्ता में फिल्म के निर्माता संजय जोशी जी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया तथा आग्रह किया कि आप सभी के सहयोग से आशा है कि देहरादून के अधिक से अधिक फिल्म दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघर में आकर अपना प्यार देंगे।

Recent Comments