केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने पीएनबी का दौरा किया

देहरादून – केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के कॉर्पोरेट कार्यालय का दौरा किया और बैंक की डिजिटल पहलों का अनावरण किया।

इस अवसर पर, “पीएनबी की विजिलेंस मैनुअल 2025” का 5वां संस्करण और त्रैमासिक पत्रिका “पीएनबी विजिल” का सितंबर 2025 के अंक का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशक (ईडी)बिभु प्रसाद महापात्र, सीवीओ राघवेंद्र कुमार, और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैंक ने कई प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया, जिनमें कर्मचारी जवाबदेही पोर्टल का संपूर्ण डिजिटलीकरण, आचरण जोखिम ढाँचा (कर्मचारियों के लिए) और पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के लिए डिजिटल समाधान शामिल हैं। ये पहल पीएनबी की अपने परिचालन में दक्षता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

इस अवसर पर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा लक्ष्य सतर्कता की ऐसी संस्कृति का निर्माण करना है जहाँ कार्य दंड के भय से नहीं, बल्कि सही काम करने की प्रतिबद्धता से प्रेरित हों।”

अशोक चंद्र, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने कहा, “हम सत्यनिष्ठा, नैतिकता, और पारदर्शिता पर आधारित गुणात्मक, सतत, और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राघवेंद्र कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), पीएनबी ने कहा, “इन डिजिटल पहलों का शुभारंभ पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी की संस्कृति के निर्माण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments