देहरादून। जनपद में टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, देहरादून के सभागार में एक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर कार्यरत कोल्ड चेन हैंडलर्स को शामिल किया गया, जिन्हें टीकों के भंडारण एवं प्रबंधन संबंधी नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि टीकों का प्रबंधन केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राप्त और उपयोग की गई वैक्सीन का हिसाब नियमित रूप से स्टॉक रजिस्टर में और U-WIN पोर्टल पर अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि टीकों की कोई भी खुराक व्यर्थ न जाए।
इस प्रशिक्षण सत्र को डॉ. दिनेश चौहान, एसीएमओ/डीआईओ, राज्य कार्यालय यूएनडीपी से सिद्धार्थ चौधरी, आईटी पीओ, योगेश, गढ़वाल मंडल पीओ तथा ज़िला प्रतिरक्षण टीम के सदस्यों शयज्ञदेव थपलियाल, एडीआईओ, डॉ. रंजना मर्तोलिया, वीसीसीएम, देवेंद्र सिंह, डीएफएस और विवेक धीमान, डीईओ द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण में टीकों के सुरक्षित भंडारण, कोल्ड चेन मेंटेनेंस और डेटा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Recent Comments