देहरादून – कोतवाली रायवाला पुलिस ने बंद घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई है।
वादिनी श्रीमती सतेश्वरी रावत ने थाना रायवाला में आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि दिनांक 1 नवंबर 2025 को वह अपने परिवार के साथ शादी में गई थी और वापस घर लौटने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मकान के मेंन गेट का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी आलमारी से नकदी, ज्वैलरी, और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है।
पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों पर थाना रायवाला में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ हरिद्वार क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास झुग्गी झोपड़ी से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान आशीष पुत्र राजवीर और आकाश पुत्र राधेश्याम उर्फ तेलू हलवाई के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की है, जिसका अनुमानित मूल्य 1 लाख रुपये है।

Recent Comments