स्नैचिंग की घटना का 12 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार

देहरादून – कोतवाली डोईवाला पुलिस ने स्नैचिंग की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना से संबंधित ज्वैलरी बरामद की गई है और स्नैचिंग में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को सीज किया गया है।

वादिनी श्री मनेन्द्र सिंह गुँसाई ने थाना डोईवाला में आकर प्रार्थना पत्र दिया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी माताजी से पता पूछने के बहाने उनके गले में पहने सोने के मंगलसूत्र पर झपट्टा मारा, जिससे मंगलसूत्र टूट गया और अभियुक्त मंगलसूत्र के पैंडल खींचकर मौके से भाग गया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण और घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल और उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया और सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस टीम ने जौलीग्रंट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मनीष पंवार पुत्र पुरण सिंह को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से झपटमारी में चोरी किया गया मंगलसूत्र का पैडल बरामद किया गया और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल को सीज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले 1 वर्ष से दुबई में रहकर नौकरी कर रहा था और 10 दिन पूर्व ही वह दुबई से वापस आया था। अभियुक्त नशे का आदि है और उसने अपने नशे की पूर्ति के लिए उक्त स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments