गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी


नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की घोषणा की गई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। इसके तहत पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार अभियान समिति (Campaign Committee) का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के अनुसार, इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को गति दी जा सके।

वहीं, पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भूमिका और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में शामिल किया है। एआईसीसी महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी करन माहरा के कार्यकाल और उनके संगठन के प्रति समर्पण की प्रशंसा करती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तराखंड कांग्रेस में यह फेरबदल आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी से बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

यहां देखें कांग्रेस महासचिव द्वारा जारी गणेश गोदयाल की नियुक्ति की प्रेस विज्ञप्ति

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments