राज्य स्थापना रजत जयंती पर कैबिनेट ने जताया राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रति आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं प्रेरक संदेशों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कैबिनेट ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड को सतत विकास, लोककल्याण और नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाने के संकल्प को और मजबूती मिली है। मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि रजत जयंती वर्ष में मिले इन संदेशों से प्रदेश गठन के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति और सर्वांगीण विकास के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में कैबिनेट ने प्रदेश सरकार, कर्मचारी वर्ग और जनता से मिलकर राज्य निर्माण के संकल्पों को साकार करने में सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments