पौड़ी – कोतवाली पौड़ी पुलिस ने एक गुमशुदा बालिका को दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। बालिका के पिता मनवर सिंह निवासी-ढमका, पौड़ी ने 11 नवंबर 2025 को कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री (उम्र-27 वर्ष) 15 अक्टूबर 2025 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और अब तक वापस नहीं लौटी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए थे। इस पर थाना प्रभारी कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने गुमशुदा बालिका की खोज हेतु सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR), लोकेशन ट्रैकिंग, सोशल मीडिया गतिविधि और परिजनों व परिचितों से पूछताछ के माध्यम से सुराग जुटाने प्रारंभ किए थे।
तुरंत कार्यवाही कर की गई खोजबीन और सूचनाओं के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि बालिका दिल्ली क्षेत्र में देखी गई है, जिसके पश्चात लगातार प्रयासों और समन्वय से पुलिस टीम ने दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया।
आवश्यक वैधानिक कार्यावाही करते हुए बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Recent Comments