विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी में नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान

उत्तरकाशी।जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर “सांस” कार्यक्रम के तहत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत की अध्यक्षता में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कुलवीर राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ दानिश जमाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम हरदेव राणा, जिला सूचना, शिक्षा एवं संचार समन्वयक अनिल बिष्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकत्रियां व आम जनमानस मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और रोकथाम के संबंध में जनसाधारण को जागरूक करना है।कार्यक्रम के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ दानिश जमाल द्वारा उपस्थित समस्त स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस को निमोनिया के शुरुआती लक्षणों, जोखिम कारकों, समय पर पहचान करने और उचित उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, शिशुओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने हेतु स्वच्छता, पोषण और समय पर टीकाकरण की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत ने कहा कि समय पर पहचान और उपचार के माध्यम से नवजात शिशुओं में निमोनिया से मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व निमोनिया दिवस के अवसर आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम में बताया कि यह कैंपेन 12 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज ब्लॉक स्तर की समस्त चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में विश्व निमोनिया दिवस का आयोजन कर, आम जनमानस को वृहद स्तर पर जागरूक किया जा रहा है साथ ही कैंपेन के दौरान ए एन एम, आशा कार्यकत्रियों एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा निमोनिया रोग के प्रति जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments