वंदेमातरम@150: भाजपा ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर अभियान की शुरुआत की

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर वंदेमातरम@150 अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के नेतृत्व में वंदेमातरम गीत का मौलिक स्वरूप में सामूहिक गायन किया गया।

भाजपा मुख्यालय में इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, वंदेमातरम गीत राष्ट्र आराधना और देशभक्ति की भावना के प्रवाह का गान है। इसी की प्रेरणा से असंख्य लोगों ने आजादी के लिए कुर्बानियां दी, स्वतंत्रता संग्राम की मशाल के लिए प्राणवायु की तरह इस गीत का योगदान रहा। लेकिन बेहद दुर्भाग्य रहा कि आजादी दिलाने का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने ही इसे तुष्टिकरण की राजनीति के चलते, कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसका यह हकदार था।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, वन्देमातरम गीत भारत राष्ट्र की आत्मा में रचा बसा है। जिसे पिछली कुछ पीढ़ियों में विशेष राजनीति करने वालों ने विस्मृत कराने का प्रयास किया है। जनदबाव में इसे राष्ट्रगीत तो स्वीकारा, लेकिन इसको वर्ग विशेष की नाराजगी के डर से संक्षिप्त करने का पाप किया गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रवादी जनता के मनमस्तिष्क में इस गीत का हमेशा सर्वोच्च स्थान रहा है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज फहराया गया और देशभक्ति के नारे के बीच कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। अभियान की प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, अभियान सह संयोजक और प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर सिंह चौहान, सह संयोजक राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, कुंवर जपेंद्र, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोल, दायित्वधारी डाक्टर देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments