श्रीनगर – बैकुंठ चतुर्दशी मेला, आवास विकास मैदान, श्रीनगर में एक खाद्य स्टॉल पर खाने को लेकर हुए झगड़े में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रीनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि घटना 12 नवंबर 2025 की रात को हुई थी, जब कुछ युवकों और स्टॉल मालिक के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला जल्द ही मारपीट में बदल गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवम बंग्वाल, नरेश जैन, पवन कुमार, विश्वजीत कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कड़ी चालानी कार्यवाही की है।

Recent Comments