सड़क विवाद में मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, बोलेरो वाहन सीज

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में सड़क पर ओवरटेक को लेकर हुई मारपीट और धमकी देने के मामले में हरिद्वार जनपद में तैनात एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को पुलिस ने सीज कर लिया है।

थाना राजपुर में आर. यशोर्धन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यशोर्धन ने बताया कि 14 नवंबर की रात दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जाते समय पैसिफिक मॉल के पास लैंड क्रूजर (UK07 DN0001) और बोलेरो (UK17) वाहनों के सवारों ने ओवरटेक का प्रयास किया। सड़क संकरी होने पर वे पास नहीं दे सके, जिस पर मसूरी डायवर्जन के पास दोनों वाहनों में सवार लोगों ने उनकी कार रुकवाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उनमें से एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में था।

मामले में थाना राजपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 217/25 धारा 115(2)/324(4)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में आरोपी दिव्य प्रताप सिंह और कांस्टेबल राजेश सिंह (तैनात जनपद हरिद्वार) के रूप में पहचान हुई। संबंधित पुलिसकर्मी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित कर दिया गया है।

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 30 आर्म्स एक्ट तथा 126/352 बीएनएस भी जोड़ी गई हैं। अभियुक्त को तीन दिन में बयान दर्ज कराने का नोटिस जारी किया गया है, जबकि दिव्य प्रताप सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण/निलंबन हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments