नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर पौड़ी पुलिस ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

पौड़ी। “नशा मुक्त भारत अभियान” की पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जनपद पौड़ी में सभी थाना एवं कार्यालय स्तर पर विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पौड़ी पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने सामूहिक रूप से जनपद को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। साथ ही क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार द्वारा मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में जाकर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दृढ़ निश्चय के साथ यह संकल्प व्यक्त किया कि वे—
• नशे के सेवन, अवैध व्यापार और तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करेंगे,
• जनपद में नशा मुक्ति जागरूकता को और व्यापक व प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएंगे,
• युवाओं को नशे की आदतों से दूर रखने के लिए स्कूलों, कॉलेजों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर सक्रिय अभियान चलाएंगे,
• तथा पौड़ी जनपद को एक सुरक्षित, स्वस्थ और पूर्णतः नशा मुक्त क्षेत्र के रूप में स्थापित करने हेतु अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कहा गया कि नशा समाज, परिवार और युवा पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करों के विरुद्ध अभियान तथा नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रमों को आगामी समय में और भी तीव्र गति से संचालित किया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments